Noida Full Form In Hindi | (नोएडा की फुल फॉर्म क्या है)

स्वागत है आपका शानदार पोस्ट में आज हम आपको भारत के एक ऐसे शहर की Full Form के बारे में बताएंगे जो बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में। आज इस लेख में हम आपको Noida Full Form In Hindi के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे।

Noida Full Form के बारे में जानने के साथ-साथ आप यहां पर जानेंगे कि नोएडा की स्थापना कब की गई थी, नोएडा का इतिहास, नोएडा शहर का परिचय और नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्या है आदि। तो आपका ज्यादा समय न लेते हुए ले चलते हैं आपको Full Form Of Noida In Hindi के इस लेख की ओर-

Noida Full Form In Hindi

दोस्तों हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि English में नोएडा की Full Form, New Okhla Industrial Development Authority होता है जबकि हिंदी में नोएडा का पूरा अर्थ नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण होता है। हम आशा करते हैं आप बहुत अच्छी तरह से Full Form Of Noida In Hindi के बारे में समझ गए होंगे।

Noida के बारे में सामान्य जानकारी

Noida, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही लोकप्रिय शहर है जिसकी सीमा दिल्ली और गाजियाबाद से मिलती है। नोएडा शहर की स्थापना 17 अप्रैल 1976 को की गई थी। इसी वजह से 17 अप्रैल को नोएडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आधिकारिक तौर पर नोएडा शहर का नाम गौतमबुद्ध नगर है नोएडा शहर की सीमा यमुना और हिंडन नदी से लगी हुई है। नोएडा शहर का वर्तमान क्षेत्रफल तकरीबन 203 वर्ग किलोमीटर है। नोएडा शहर के सभी प्रशासनिक काम ग्रेटर नोएडा से संचालित किए जाते हैं।

साल 2011 की जनगणना के अनुसार नोएडा शहर की कुल आबादी तकरीबन 6.42 लाख थी जोकि साल 2022 के अनुसार लगभग 8.20 लाख है। उत्तर प्रदेश के इस शहर की आधिकारिक वेबसाइट noidaauthorityonline.in है।

नोएडा शहर का परिचय

नोएडा शहर के बारे में बात की जाए तो यह एक ऐसा शहर है जो प्रदूषण और जाम के झंझट से कोसों दूर है। नोएडा के पर्यावरण को प्रदूषण से दूर रखने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण के द्वारा बहुत सारे उद्यान, पार्क और ग्रीन बेल्ट आदि स्थापित किए गए हैं।

दूसरे अन्य Industrial Areas के मुकाबले Noida शहर में आपको Infrastructure और Facility काफी बेहतर देखने को मिलती हैं। शायद इसी वजह से नोएडा शहर को Green Noida Clean Noida और प्रदूषण मुक्त नोएडा के नाम से भी जाना जाता है।

Noida का इतिहास

साल 1975- 76 के आपातकाल के दौरान संजय गांधी ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के सामने यमुना किनारे खाली जमीन पर Noida शहर की स्थापना और एक नए औद्योगिक शहर को बसाने का प्रस्ताव पेश किया।

इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट के द्वारा UP Development Ordinance को साल 1976 में नोएडा शहर बसाने का आदेश दिया। 1976 के उस आपातकाल के दौर में नोएडा शहर की स्थापना के लिए भूमि प्राधिकरण कानून के क्लोज को लागू कर दिया गया।

इसके लिए अधिकांश किसानों ने आपत्ति भी जाहिर की थी इस वजह से नोएडा शहर की स्थापना के संबंध में सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी गई थी।

नोएडा शहर की स्थापना क्यों की गई

आपने बहुत अच्छी तरह से Noida Full Form In Hindi के बारे में जान लिया है हम आपको बताते हैं कि आखिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की स्थापना क्यों की गई। इस संबंध में जानने के लिए हम दिल्ली शहर से शुरुआत करते हैं।

आजादी के बाद से दिल्ली को संवैधानिक रूप से देश की राजधानी का दर्जा दिया गया। इसी वजह से दिल्ली का काफी विकास हुआ। इससे पहले मुगल और नवाबों ने भी दिल्ली को अपनी राजधानी के रूप में स्थापित किया था।

आजादी के बाद दिल्ली शहर राजधानी बन जाने की वजह से यहां पर अन्य राज्यों के लोग रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से आने लगे और यहीं पर निवास भी करने लगे।

इसी वजह से दिल्ली की जनसंख्या में काफी तेजी से वृद्धि होने लगी। लगातार बढ़ती हुई आबादी और संसाधनों की कमी के चलते दिल्ली में होने वाली समस्याओं का आकलन पहले ही किया जाने लगा।

अब सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि इस बढ़ती हुई आबादी को दिल्ली से कैसे रोका जाए इसके समाधान के लिए ही Non Capital Region(NCR) का रास्ता निकाला गया।

NCR का मतलब है कि दिल्ली के आसपास लगने वाले सभी राज्यों की सीमाओं को दिल्ली जैसे मॉडल के रूप में ही परिवर्तित किया गया ताकि सीमाओं के आसपास लगे हुए इलाके भी दिल्ली के जैसे ही दिखने लगे।

दिल्ली से पलायन करने वाले लोग इन्हीं सीमाओं के भीतर निवास करने लगे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से मिलाने के लिए कुछ राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, की सीमाओं जैसे फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर को Non Capital Region कहा जाता है।

इसी NCR के तहत उत्तर प्रदेश के गौतमबुध नगर जिले के शहर ओखला को भी शामिल किया गया है ओखला का वर्तमान समय में Industrial Area के रूप में जाना जाता है। 

इस काम को सही तरीके से संचालित करने के लिए New Okhla Industrial Development Authority मतलब Noida की स्थापना की गई और ओखला शहर को नोएडा के नाम से ही अस्तित्व में लाया गया।

दिल्ली में लगातार बढ़ती हुई आबादी नोएडा शहर में बसाने के लिए बड़े-बड़े औद्योगिक संस्थान नोएडा में स्थापित किए गए हैं। आज के समय में नोएडा भारत के एक बहुत बड़े औद्योगिक शहर के रूप में स्थापित हो चुका है।

नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्या है

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है NCR की सीमा में ओखला शहर को शामिल करने के बाद ओखला को औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए New Okhla Industrial Development Authority की स्थापना की गई।

जिस वजह से ओखला को नोएडा के नाम से जाना गया समय के चलते बाद में ओखला शहर में औद्योगिक गतिविधियां, जनसंख्या वृद्धि और विकास लगातार बढ़ता गया जिस वजह से इसे और अधिक विस्तृत किया गया। इसी के चलते ओखला से पहले नोएडा और बाद में ग्रेटर नोएडा बना।

निष्कर्ष : Noida का फुल फॉर्म क्या होता है?

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको Noida Full Form In Hindi के साथ-साथ नोएडा के संबंध में अन्य जानकारी भी विस्तार से बताई है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी और आप इसे ऐसे लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करेंगे जो Full Form Of Noida In Hindi के बारे में जानना चाहते हैं।

Hey there, I am Deepak kumar, a Digital Entrepreneur from India. On the mission to help youngsters to build their career in Blogging & Online earning. So I’m here to help you build and grow a successful money-making blog.

Leave a Comment