VDO Full Form Hindi – VDO क्या होता है और वडियो कैसे बने?

अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो आपने कभी ना कभी VDO शब्द के बारे में जरूर सुना होगा दोस्तों VDO एक सरकारी कर्मचारी होता है जो कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को पहुंचाने और ग्राम विकास के लिए काम करता है।

ऐसे सभी विद्यार्थी जो VDO बनना चाहते हैं उनके मन में इस पद से जुड़े बहुत सारे सवाल आते हैं इसलिए इस पोस्ट में हम आपको VDO से संबंधित सभी तरह की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि VDO full form hindi, VDO Kaise Bane, VDO बनने के लिए जरूरी योग्यता क्या होती है तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

यहां इस लेख के माध्यम से हमने आपके साथ VDO Kya Hota Hai, VDO किस विभाग का अधिकारी होता है, VDO को कितनी तनख्वाह मिलती है, इसके क्या काम होते हैं आदि के बारे में जानकारी साझा की है।

VDO Full Form Hindi (VDO का फुल फॉर्म )

VDO के बारे में अधिक जानकारी देने से पहले हम आपको सबसे पहले इसकी Full Form के बारे में बताएंगे तो अंग्रेजी में VDO की Full Form Village Development Officer होती है।

हिंदी में VDO शब्द का पूरा मतलब ग्राम विकास अधिकारी होता है दोस्तों यह एक सरकारी कर्मचारी होता है जिसका मुख्य काम सरकारी योजना और सुविधा को ग्रामीण स्तर पर पहुंचाना होता है।

VDO को ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी दोनों नामों से जाना जाता है एक VDO को काम करने के लिए 2-3 या इससे भी अधिक ग्राम पंचायत दी जाती हैं।

VDO के बारे में पूरी जानकारी

भारत के हर एक राज्य के तहत द्वारा हर साल VDO के पद पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले जाते हैं अलग-अलग राज्यों के द्वारा VDO के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी या फिर दोनों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले जाते हैं।

ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक काम के लिए ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति की जाती है।

ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का सुचारू रूप से संचालन VDO के द्वारा किया जाता है।

VDO क्या होता है (ग्राम विकास अधिकारी क्या होता है?)

Village Development Officer, या फिर ग्राम विकास अधिकारी एक ऐसा सरकारी कर्मचारी होता है जो ग्रामीण विकास के लिए काम करता है।

सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सभी सुविधाएं और योजनाएं VDO के माध्यम से ही ग्रामीण स्तर तक पहुंचाई जाती है।

ग्राम विकास अधिकारी ग्राम प्रधान या फिर सरपंच के साथ मिलकर गांव में सड़क निर्माण, जल व्यवस्था, सिंचाई प्रबंधन और सरकारी भवन निर्माण जैसे काम करता है।

अलग-अलग राज्यों के द्वारा VDO के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए भर्ती निकाली जाती है हालांकि तीनों का काम लगभग एक जैसा ही होता है।

ग्राम विकास अधिकारी के लिए योग्यता

भारत में अलग-अलग राज्यों में ग्राम विकास अधिकारी के लिए अलग-अलग योग्यता का निर्धारण किया गया है इसलिए आप जिस भी राज्य में रहते हैं वहां ग्राम विकास अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर योग्यता के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

यहां पर हम आपको अलग-अलग राज्यों के द्वारा निर्धारित की गई VDO पद के लिए सामूहिक योग्यता के बारे में बता रहे हैं।

  • ग्रामीण विकास अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त किसी भी सरकारी संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार 12वीं पास या स्नातक होने के साथ-साथ कंप्यूटर से जुड़ा ज्ञान भी रखता हो।
  • अलग-अलग राज्यों के द्वारा कंप्यूटर के संबंध में अतिरिक्त योग्यता भी मांगी जाती है जैसे CCC, DCA, O Level आदि।
  • ग्राम विकास अधिकारी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती के तहत आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष और 3 वर्ष की छूट दी जाती है।

ग्राम विकास अधिकारी कौन होता है

ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी एक ग्रामीण विकास मंत्रालय का अधिकारी होता है जिसकी नियुक्ति ब्लॉक स्तर पर की जाती है।

VDO को अपना खुद का एक दफ्तर मिलता है और यह वही ब्लॉक से अपने कार्य संचालित करता है साथ ही ग्राम पंचायत में जाकर ग्राम विकास अधिकारी अपने कार्यों की समीक्षा करता है।

ब्लॉक स्तर पर सबसे बड़ा अधिकारी सहायक विकास अधिकारी होता है जो ग्राम विकास अधिकारी के प्रमोशन से बनता है।

ग्राम विकास अधिकारी का क्या काम होता है

ग्राम पंचायत अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में सरकार का प्रतिनिधि होता है इसे ग्रामीण क्षेत्र में निम्न कार्य करने पड़ते हैं।

  • गांव के लिए किसी भी योजना के अंतर्गत आए हुए पैसे ग्राम प्रधान और VDO दोनों के जरिए ही निकलते हैं।
  • VDO ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत सड़क बनाना, भवन निर्माण, राशन कार्ड बनाना, जल निकासी व्यवस्था और मनरेगा जैसे कामों के लिए उत्तरदायी होता है
  • इन सबके अलावा ग्राम विकास अधिकारी कृषि योजना, पेंशन योजना, समाज कल्याण विभाग की योजना, कृषि लोन और आवास योजना से जुड़े काम करता है।
  • ग्राम विकास के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण करना और उसकी रिपोर्ट बनाकर कुछ अधिकारियों को भेजना भी ग्राम विकास अधिकारी का काम होता है।

VDO कैसे बने?

VDO बनने के लिए आपको सबसे पहले आपको अपने राज्य में होने वाली vdo चयन प्रतियोगता में भाग लेना होगा जिसके लिए आप फॉर्म भड़ककर अप्लाई कर सकते है. उसके बाद VDO की चयन प्रक्रिया 3 चरण में होगी

  1. रिटेन टेस्ट
  2. ऑब्जेक्टिव
  3. डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

कुछ राज्यों में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के लिए फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू भी लिया जा सकता है तो यह आपके राज्य पर निर्भर करता है इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप VDO के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है

ग्राम विकास अधिकारी की सैलरी

ग्राम विकास अधिकारी राज्य में Level-2 का सरकारी कर्मचारी होता है जिसका Basic Pay ₹21700 होता है।

अन्य सभी भत्ते मिलाकर शुरुआत में ग्राम विकास अधिकारी को ₹28000 से लेकर ₹30000 प्रति महीने तक की तनख्वाह मिल जाती है।

निष्कर्ष : VDO कौन होता है? VDO का फुल फॉर्म हिंदी में

VDO Ka Full Form की इस पोस्ट के माध्यम से आज हमने आपको VDO शब्द के पूरे अर्थ के साथ-साथ इसके बारे में अन्य जानकारी भी बताई है।

अगर आप ग्राम विकास अधिकारी बनना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके काफी मदद आ सकती है क्योंकि यहां पर हमने ग्राम पंचायत अधिकारी के संबंध में सभी तरह की जानकारी साझा की है।

Hey there, I am Deepak kumar, a Digital Entrepreneur from India. On the mission to help youngsters to build their career in Blogging & Online earning. So I’m here to help you build and grow a successful money-making blog.

Leave a Comment