क्या आप  कुछ  छोटे-मोटे काम करके पैसे कमाना चाहते हैं?

 जी हां आप अब Amazon flex की मदद से हर घंटे के 140 से 150 रुपए कमा सकते हैं। तो है ना यह एक अच्छा तरीका पैसे कमाने का?

तो चलिए आज हम जानेंगे Amazon flex के बारे में। Amazon flex क्या है? इससे पैसे कैसे कमा सकते हैं? Amazon flex  का इस्तेमाल कैसे करें? 

Amazon flex ऐप डाउनलोड कैसे करें? 

Amazon flex  को ज्वाइन करने के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं हैं?

Amazon Flex क्या है

Amazon flex (अमेजॉन फ्लेक्स) अमेजॉन के द्वारा दी जाने वाली एक सेवा है। Amazon flex की सेवा German में शुरू की गई थी 2019 में आज यह पूरे विश्व में फैल चुकी है। कुछ समय पहले तक अमेज़न फ्लेक्स की सेवा भारत में नहीं थी लेकिन अब यह भारत में भी उपलब्ध है।

Amazon flex की सेवा पिछले साल जून के महीने में भारत में लाई गई थी। भारत में अभी ये कुछ ही शहरों में है जैसे कि बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली।

जब आप Amazon से कोई सामान मंगवाते हैं तो कुरियर करने के लिए एक डिलीवरी ब्वॉय आपके घर पर आता है। अमेज़न फ्लेक्स में भी आपको यही काम मिलेगा। आपको कुछ सामान दिए जाएंगे जो लोगों ने मंगवाए होंगे आपको उन सामान को डिलीवर करना है। आपको इसी डिलीवरी के लिए पैसे मिलेंगे घंटे के हिसाब से। 

यह काम Amazon की तरफ से है इसलिए काफी सुरक्षित है। आपको हफ्ते के अंत में आपके पैसे दे दिए जाएंगे। यह काम स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

Amazon flex में आप अपने काम करने के समय को भी चुन सकते हैं। अगर आप दिन में फ्री नहीं रहते हैं तो आप रात में काम कर सकते हैं और अगर आप दिनभर फ्री रहते है तो आप दिन के किसी भी समय पर काम कर सकते हैं।

Amazon flex से पैसे कैसे कमा सकते हैं?

Amazon flex अब इंडिया में भी अवेलेबल है। अगर आप बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली से हैं तो आप इनके लिए काम कर सकते हैं। आपको बस Amazon के सामान को सही पते पर डिलीवर करना होगा और बदले में आपको हर घंटे के हिसाब से 140 से 150 रुपए मिल जाएंगे। 

Amazon हमें Weekly payout का ऑप्शन देता है यानी कि हर हफ्ते आपको आपके पैसे दे दिए जाएंगे।अगर आप Amazon flex के लिए रोज दो-तीन घंटे भी काम कर लेते हैं तो आप महीने के अंत तक 10000 से 12000 कमा सकते हैं। Amazon flex कमाने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है अमेज़न के लिए काम करके आप एक अच्छी-खासी रकम कमा सकते है।

Amazon flex डाउनलोड कैसे करें?

Step 1 – Amazon flex पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले गूगल पर जाएं। गूगल पर जाकर आपको Amazon flex.in सर्च करना है।

Step 2 – Amazon flex.in सर्च करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर दो ऑप्शन आएंगे। सबसे पहले Amazon flex.in के वेबसाइट का लिंक आएगा और उसके नीचे Amazon flex.com की वेबसाइट का लिंक होगा। 

आपको Amazon flex की वेबसाइट पर नहीं जाना है क्योंकि यह इंटरनेशनल वेबसाइट है। आप सबसे ऊपर वाले वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें जो कि है Amazon flex.in। जो लोग इंडिया से अप्लाई कर रहे है उनके लिए Amazon flex.in है।

Step 3 – अब आपके सामने Amazon flex का वेबसाइट खुल जाएगा। यहां पर आपको अपने डिटेल्स भरने होंगे अप्लाई करने के लिए।

Step 4 –  अब आपको वेबसाइट में अपनी डिटेल भरनी है।

सबसे पहले अपना नाम भरे। ध्यान रहे यहाँ पर आपको अपना पूरा नाम नही लिरवना है।

नाम भरने के बाद अपना Title लिखे।

आप किस Town या City से है? अपने Town या city का नाम लिखे।

अब नीचे आप जिस भी जगह से है वहाँ का Pin code लिखे।

अपना Pin code लिखने के बाद आपको अपना 10 Digit का मोबाइल नम्बर डालना होगा।

मोबाइल नम्बर डालने के बाद नीचे आपको अपनी 

E-mail id डालनी है। वैसे तो आज के समय में सब के पास अपनी एक Email id तो होती ही है लेकिन अगर आपके पास नही है तो आप Google पर जा कर अपनी एक नई Email id भी बनवा सकते है।

अब नीचे आ कर आपको Type of vehicle डालना होगा। यहाँ पर आपको 3 Option देखने को मिलेंगे। अगर आपके पास 2 व्हीलर है यानी कि आपके गाड़ी में दो पहिए हैं तो आप पहले ऑप्शन पर क्लिक करें। 

वैसे ही अगर आपके पास 3 व्हीलर है यानी कि आपकी गाड़ी में तीन पहिए हैं तो आप दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें और अगर आपके पास 4 व्हीलर है यानी कि आपकी गाड़ी में चार पहिए तो तीसरे ऑप्शन पर क्लिक करें।

यह सब भरने के बाद गेट ऐप पर क्लिक करें।

आपने अपना Resume तो डाल दिया लेकिन Amazon की तरफ से 5 से 10 दिन दिया जाता है यानी कि 5 से 10 दिन बाद ही आपको चुना जाएगा इस काम के लिए।

Amazon Flex को ज्वाइन करने के लिए क्या क्या आवश्यकता है?

अमेज़न फ्लेक्स को ज्वाइन करने के कुछ शर्त है। आपको नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखना होगा अगर आप Amazon के लिए काम करना चाहते हैं तो :-

  1. आपकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  1. आपके पास एंड्रॉयड का फोन होना चाहिए कम से कम 6.0 version का जिसमें कम से कम 2GB से अधिक का RAM होना चाहिए।
  1. आपके फोन में कैमरा होना चाहिए फ्लैश के साथ, जीपीएस होना चाहिए लोकेशन के लिए और सिम होना चाहिए जिसमें नेट और कॉल चालू हो।
  1. लीगल तरीके से खरीदी हुई दो तीन या चार पहिए की गाड़ी होनी चाहिए।
  1. आपके पास जो भी गाड़ी है उसका Driving licence, Registered certificate, Insurance certificate और Pollution certificate होना चाहिए।
  1. व्यक्ति का PAN कार्ड होना अनिवार्य हैं।
  1. व्यक्ति का बैंक में खाता होना चाहिए। यह भी पढ़े :

Amazon Flex एक घाटे का सौदा बिल्कुल ही नहीं है। यहां पर आप आराम से अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। Amazon Flex पर बहुत सी सुविधा प्रदान की जाती हैं जो आपको बाकी जगह नहीं मिलेगी। यहां पर आप 1 घंटे में 140 से 150 तक कमा सकते हैं। 

बस यही नहीं आप कब काम करना चाहे आप यह भी तय कर सकते हैं और यहां की सबसे अच्छी बात आप चाहे तो हफ्ते के सातों दिन काम कर सकते हैं। स्टूडेंट के लिए यह बहुत ही अच्छा माध्यम है पार्ट टाइम काम करके पैसे कमाने का और उन लोगों के लिए भी अच्छा माध्यम है जो लोग घर पर बैठकर फिजूल का वक्त जाया करते हैं।

अंतिम शब्द : amazon Flex क्या है? Amazon flex से पैसा कैसे कमाए?

तो इस article में हमने विस्तार से जाना की amazon flex क्या होता है। इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। एवं इसमें जुड़ने के लिए किन किन चीज़ो का होना बेहद जरुरी होता है।

आशा है आपको यह आर्टिक्ल पसंद आया होगा और आप भी अपना Amazon Flex account बनाएंगे। और अगर आपने पहले ही बना लियस है तो नीचे कमेंट करके जरूर बताये।

Hey there, I am Deepak kumar, a Digital Entrepreneur from India. On the mission to help youngsters to build their career in Blogging & Online earning. So I’m here to help you build and grow a successful money-making blog.

Leave a Comment