हम सभी अपने मनोरंजन के लिए रोज ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Memes शेयर करते हैं इसके बावजूद भी हममें से कई ऐसे लोग होंगे जिन्हें इसका मतलब नहीं पता होगा। ऐसे भी कई लोग होंगे जिन्हें दिलचस्पी होगी यह जानने में कि इन Meme का निर्माण कैसे किया जाता है तथा कौन से सॉफ्टवेयर सबसे अधिक लोकप्रिय होते हैं Memers के बीच।
तो चलिए अब हम अपने इस आर्टिकल को शुरू करते हैं और जानते हैं विस्तार में कि Meme क्या होते हैं और meme कैसे बनाते है?
इस आर्टिकल में हम इनके फायदों के बारे में भी बात करेंगे।
1.Memes Meaning in Hindi – Meme क्या होता है?
Meme का मतलब जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि इसका निर्माण किसने तथा कब किया था।
“मीम/meme” शब्द प्राचीन यूनानी शब्द μίμημα; Mimema का संक्षिप्त रूप है जिसका अर्थ हिन्दी में नकल करना या नकल उतारना होता है। इस शब्द को गढ़ने और पहली बार प्रयोग करने का श्रेय रिचर्ड डॉकिंस को जाता है
Richard Dawkins एक British author तथा Biologist थे जिन्होंने Meme का निर्माण किया था 1976 में। इन्होंने अपनी किताब The Selfish Gene में पहली बार इस शब्द का प्रयोग किया था।
Richard Dawkins के द्वारा इस शब्द का अर्थ बताया गया था कि,
“Meme एक ऐसा व्यवहार या विचार है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।”
Richard Dawkins
आज के समय में Meme का अर्थ तथा इस्तेमाल करने का तरीका दोनों ही बदल दिए गए हैं। अब ज्यादातर Meme का इस्तेमाल अपनी बात को एक अनोखे और मज़ाक़िए ढंग से कहने के लिए होता है।
2.Memes कितने Types के होते हैं?
Meme 5 प्रकार के होते हैं। नीचे हमने सारे ही Meme के प्रकार तथा उनका संक्षिप्त वर्णन किया है।
- Classic Meme
- Dank Meme
- Normie Meme
- Education Meme
- Surreal Meme
यह Meme के प्रकार होते हैं। चलिए अब हम देखते हैं कि किन Meme का क्या मतलब है।
Classic Meme

Classic Meme का इस्तेमाल 2007 में शुरू किया गया था। इन Meme के अंदर हम एक इमेज का इस्तेमाल करते हैं। उस इमेज में मजाकिया तौर पर Impact Font में कोई मैसेज लिखा जाता है। Classic Meme 2012 तक काफी प्रचलित रही थी लेकिन 2012 के बाद इसका इस्तेमाल कम हो गया।
Dank Meme

Dank Meme 2013 के बाद से काफी प्रचलित हुआ था। इसको Internet in-jockes के नाम से भी जाना जाता है। इस Meme को बनाने के लिए एक या एक से अधिक इमेज का इस्तेमाल किया जाता है। यह Meme ज्यादातर काफी पॉपुलर टीवी शो या मूवी पर बनाई जाती है।
Normie Meme

Normie Meme के अंतर्गत ऐसे Meme बनाए जाते हैं जिन्हें समझना थोड़ा सा मुश्किल होता है क्योंकि यह आम लोगों द्वारा ही बनाए जाते हैं। Normie Meme में Normie का मतलब भी साधारण इंसान ही होता है। Normie Meme को बनाना 2007 से शुरू किया गया था तथा अभी तक इन्हें बनाया जाता है।
Education Meme

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है Education Meme के अंतर्गत ऐसे Meme बनाए जाते हैं जिनमें आपको पढ़ाई लिखाई से जुड़ी रोचक बातें बताई जाएगी। काफी बार इनमें आपको ज्यादातर पूछे गए शिक्षा से जुड़े सवाल के जवाब भी मिलेंगे।
Surreal Meme

Surreal Meme बनाने 2015 के बाद से शुरू किए गए थे। यह Meme ज्यादातर एक प्रश्न से शुरू होकर उसी प्रश्न पर खत्म होते हैं। ऐसी Meme कई बार हमें मजबूर कर देते हैं आसपास की चीजों पर सवाल उठाने के लिए। यही वजह है कि आज भी Surreal Meme काफी लोकप्रिय हैं।
3.Meme बनाने के क्या फायदे हैं?
ऐसे तो Meme को मनोरंजन के लिए बनाया जाता है लेकिन इसके अलावा भी इसे बनाने के कई फायदे होते है।
मनोरंजन के अलावा Meme को पैसे कमाने के लिए भी बनाया जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई अकाउंट है जो Meme का इस्तेमाल करके काफी तेजी से अपने अकाउंट के फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ा रहे हैं।
Meme एक बहुत ही अच्छा तरीका है अपने मैसेज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का।
Meme के जरिए फॉलोअर्स बढ़ाने के बाद आप आसानी से ब्रांड का प्रमोशन करके पैसे कमा सकते हैं। अगर आपके पेज पर अच्छे खासे फॉलोअर्स बन जाते हैं तो फिर ब्रांड खुद ही आपको मैसेज करेंगे Paid Promotion करने के लिए।
4.Memes कैसे बनाए | Best meme generator
Meme आप अपने फोन तथा लैपटॉप दोनों में ही बना सकते हैं। पहले के समय में ज्यादातर Meme तो फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर से ही बनाए जाते थे लेकिन आज कई ऐसे ऐप आ गए हैं जिसके द्वारा आप अपने फोन पर आसानी से Meme बना सकते हैं। इन ऐप को खास तौर से Meme बनाने के लिए ही बनाया गया है। जिसे हम meme generator भी कहते है|
यहां पर हम एक बेहतरीन App के बारे में बात करेंगे और देखेंगे कि इसके अंदर Meme को कैसे बनाया जाता है। इस App का नाम है Imgflip: Make Memes or Gifs
Step 1- Imgflip: Make Memes or Gifs : App को अपने फोन के अंदर इंस्टॉल कर ले।
Step 2- अब आपके सामने एक ऐसा ही स्क्रीन आएगा। यहां पर आपको ऊपर में दिए गए Create (क्रिएट) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3- अब आपके सामने 4 ऑप्शन आएंगे:
- Make a Meme
- Make a GIF
- Make a Chart
- Make a Demotivational
Meme बनाने के लिए पहले वाले ऑप्शन “Make a Meme” पर क्लिक करें।
Step 4– अब आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस आएगा। यहां पर आप जैसा चाहे वैसा Meme बना सकते हैं। यहां पर से आप अपने पसंद का इमेज भी choose कर सकते हैं और text भी choose कर सकते हैं।
पॉपुलर कैटेगरी में जाने पर आपको सारे ही पॉपुलर Meme Template मिल जाएंगे।
5.best Meme Maker/generator Website कौनसी है?
अगर आप अपने लैपटॉप के अंदर Meme बनाना चाहते हैं तो ऐसी कई वेबसाइट है जिसके अंदर आप Meme बना सकते हैं।
नीचे दी गई मशहूर Meme Maker Website पर जाकर आप Trending Topics पर Meme बना सकते हैं:
1.IMGFLIP
यह काफी पॉपुलर Meme Maker Website है जहां पर आपको कई popular Meme Templates मिल जाएंगे।
2.CANVA
यह एक फोटो एडिटिंग वेबसाइट है। इसके अंदर आप फोटो को एडिट करके Meme भी बना सकते हैं। इसे आप लैपटॉप में भी यूज कर सकते हैं और अपने फोन में भी डाउनलोड करके यूज कर सकते हैं।
3.KAPWING
इस Meme Maker Website के अंदर आप Meme तो बना ही सकते हैं साथ ही में यहां पर आपको एनिमेटेड Meme का भी फीचर मिलता है।
4.MEME CREATOR
यह वेबसाइट भी एक Meme Maker Website है। इस वेबसाइट की खासियत यह है कि यहां पर आपको काफी आसान इंटरफेस मिलता है जिसके अंदर कोई भी अपना मनचाहा Meme बना सकता है।
यह चार Meme Maker Website काफी प्रचलित हैं Meme generate के लिए। इन वेबसाइट की मदद से आप भी अपने पेज या सोशल मीडिया अकाउंट के लिए अच्छी Meme generate कर सकते हैं।
Also Read:- Refurbished Kya Hai?
5 Best Online Passive Income Sources
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने Meme meaning in hindi से जुड़ी सारी ही जरूरी जानकारी दी है तथा Meme कैसे बनाये और पैसे कैसे कमाए इस बात पर भी चर्चा की है।
अगर आप भी एक Memer बनना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो करना होगा जिसमें हमने बताया है कि best Meme generator/Maker सॉफ्टवेयर कौन – कौन से है जिनका का इस्तेमाल करके आप फोन तथा लैपटॉप में Meme कैसे बना सकते है।
आशा करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तथा Meme से जुड़ी सारी ही जानकारी आपको इस एक आर्टिकल में प्राप्त हो गई हो।