Nibba Nibbi kya hota hai? Nibba Nibbi Meaning in Hindi | निब्बा निब्ब्बी क्या होता है?

आज हमारे आर्टिकल का विषय बहुत ही मजेदार होने वाला है क्योंकि आज हम जानेगे सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हुए दो शब्द Nibba और Nibbi के बारे में।

Nibba और Nibbi जैसे शब्दों का इस्तेमाल सोशल मीडिया अकाउंट जैसे कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक, twitter पर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। 

इसके बावजूद भी कई लोग ऐसे होंगे जो अभी तक इसके मतलब से वाकिफ नहीं हुए होंगे। इसी वजह से आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे Nibba Nibbi Meaning in Hindi।

Nibba और Nibbi जैसे शब्दों का निर्माण कब, कहां और कैसे हुआ? छपरी Nibba और Nibbi आखिर होता क्या है? Nibba और Nibbi शब्द का इस्तेमाल कब और क्यों किया जाता है? 

इस आर्टिकल में हम ऊपर दिए गए सभी विषयों पर चर्चा करेंगे। इस आर्टिकल में हम कुछ मजेदार Memes के बारे में भी पढ़ेगे जिनको देखकर आपको मजा तो आएगा ही इसके अलावा आपको साफ-साफ समझ आ जाएगा Nibba और Nibbi का मतलब।

Nibba Nibbi Meaning in Hindi

Nibba और Nibbi हिंदी और इंग्लिश में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे शब्द हैं जिनका प्रयोग हम 14 वर्ष की आयु में पड़े आशिकों के लिए करते हैं। यह ऐसे बच्चे होते हैं जो 12 तथा 14 साल की उम्र से ही आशिकी लड़ाने लगते हैं।

यह चीज सुनने में जितनी बचकानी लग रही है देखने में भी उतनी ही बचकानी लगती है। इन चीजों की शुरुआत हुई थी टिक टॉक से लेकिन टिक टॉक के बैन होने के कुछ महीने बाद हमें ऐसी चीजें इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर भी काफी देखने को मिली।

Nibba Meaning – Nibba उन लड़कों को दर्शाते हुए कहा जाता है जिनकी उम्र काफी कम है लेकिन फिर भी वे किसी लड़की के चक्कर में पड़े हैं और उस लड़की को इंप्रेस करने के लिए बचकानी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

Nibbi Meaning – Nibbi का अर्थ होता है वह लड़कियां जो बहुत कम आयु से ही एक लड़के के चक्कर में पड़ कर उससे शादी करने का ख्वाब सजाने लगती है।

Chhapri Nibba Nibbi Meaning in Hindi

Chapri Nibba Nibbi उन कम आयु के आशिकों को कहा जाता है जो कि सोशल मीडिया पर अपना प्यार साबित करने के लिए बचकाने और अपरिपक्व चीजों को कर रहे होते हैं।

अपरिपक्व चीजों से तात्पर्य है सस्ती और बेबुनियादी चीजें खरीद कर सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के लिए पोस्ट करना, अपने प्यार का ढोंग करते हुए।

Chapri Nibba Nibbi कई बार अपने बालों को कलर करवाते हैं तथा अपने हाथ पर टैटू बनवाते हैं जिससे वह कूल लगे। इन सभी चीजों की वजह से समाज पर बहुत गंदा असर भी पड़ता है।

जो बच्चे समझदार होते हैं और इस प्रकार की आशिकी से दूर रहना चाहते हैं कई बार वह भी इन चीजों से आकर्षित हो जाते हैं और इस प्रकार की चीजें करने लगते हैं। 

Nibba Nibbi शब्द कहां से आया

Nibba Nibbi शब्द को बनाया गया है Niga नाम के शब्द में थोड़ा बहुत परिवर्तन लाकर। Nigga शब्द का जन्म अमेरिका से हुआ है।

अमेरिकी लोग अपने देश में मौजूद काले अफ्रीकन लोगों को हमेशा नीचा दिखाने के लिए उन्हें Niga नाम से बुलाया करते थे। धीरे-धीरे Niga शब्द अमेरिका में बहुत प्रसिद्ध हो गया। इस Niga शब्द से ही Nibba Nibbi का निर्माण किया गया।

जिस तरह से Niga का इस्तेमाल काले अफ्रीकन लोगों को नीचा दिखाने के लिए होता है उसी तरह से निब्बा निब्बी का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर 14 साल के आशिकों का मजाक उड़ाने के लिए किया जाता है।

इन शब्दों के द्वारा इन्हें नीचा दिखाने का प्रयत्न किया जाता है जिसके कारण छोटी उम्र के बच्चे आशिकी में ना पड़कर अपने भविष्य को और उज्जवल बनाने का प्रयत्न करें।

Nibba Nibbi Memes in Hindi

यहां पर हमने कुछ Nibba Nibbi (निब्बा निब्बी) memes शेयर किए हैं। आशा करते हैं आपको यह Nibba Nibbi memes पसंद आए।

Nibba Nibbi Meaning in Hindi

14 y/o nibbi tries to crying.

Nibba Nibbi Meaning in Hindi

Nibba – आज रात में जागना है

Nibbi – वो क्यों मैं तो सो जाउंगी आप क्या करोगे?

14 y/o Nibba – जान तुम कॉल ऑन रखकर सो जाना मैं तुम्हारी साँसे सुनूंगा

nibba nibbi memes example – techdeepuu

Nibba Nibbi पर जितने भी मीम्स बनते हैं उसमें आपको ऐसे ही डायलॉग देखने को मिलेंगे।

अंतिम शब्द : निब्ब-निब्बी का मतलब क्या होता है?

इस आर्टिकल में हमने Nibba Nibbi Meaning in Hindi विषय पर गहरी चर्चा की और यह भी जाना की इस नाम का इजात कहां से हुआ है।

अब आप सोशल मीडिया पर जब भी Nibba Nibbi से रिलेटेड कोई memes देखेंगे तो आपको पता होगा इन दोनों शब्दों का मतलब।

हालांकि कोई नहीं चाहता इन शब्दों का इस्तेमाल करके बच्चों का मजाक उड़ाना लेकिन अगर 12 से 14 साल के बच्चे इस तरह सोशल मीडिया पर अपनी आशिकी करेंगे तो इससे बाकी बच्चों पर बहुत गंदा प्रभाव पड़ेगा।

इसलिए मेरी माने तो निब्बा निब्बी शब्द का उपयोग होना ऐसे बच्चों के लिए काफी जरूरी है ताकि उन्हें बुरा लगे और वह इस तरह के आशिकी में न पड़ कर अपने भविष्य के साथ खेलना बंद करें।

आशा करते हैं आपको हमारे आज का यह आर्टिकल पसंद आया हो। अगर आपको सच में यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की कोशिश करें।

Hey there, I am Deepak kumar, a Digital Entrepreneur from India. On the mission to help youngsters to build their career in Blogging & Online earning. So I’m here to help you build and grow a successful money-making blog.

3 thoughts on “Nibba Nibbi kya hota hai? Nibba Nibbi Meaning in Hindi | निब्बा निब्ब्बी क्या होता है?”

Leave a Comment