फोटोशॉप क्या है? फोटोशॉप कैसे सीखे | Photoshop in Hindi

क्या आपने फोटोशॉप का नाम सुना है। हम कई बार सोशल मीडिया पर Photoshop हुए photos को देखकर भी पहचान नहीं पाते हैं कि यह रियल है या फिर किसी एप्लीकेशन के द्वारा एडिट किए गए photos है। यही होता है फोटोशॉप का कमाल।

जो लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं या किसी टेक्निकल क्षेत्र से हैं उन्हें फोटोशॉप का मतलब और इस्तेमाल बखूबी पता होगा लेकिन आज का यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो फोटोशॉप को डिटेल में करना चाहते हैं और इससे अच्छे खासे पैसे भी कमाना चाहते हैं।

तो चलिए आज का यह आर्टिकल शुरू करते हैं और जानते हैं कि फोटोशॉप क्या है और इसका क्या उपयोग है?

1. Photoshop kya hai? 

Photoshop एक ऐसा फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसमें आप इमेज एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग का अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं अपने इमेज को और क्रिएटिव बनाने के लिए।

Photoshop में ऐसे कई Tools है जिसके द्वारा आप एडवांस एडिटिंग कर सकते हैं।

Photoshop के द्वारा हम एक रियल इमेज को एडिट करके अलग सा रूप दे सकते हैं इसी वजह से फोटोशॉप को Fake और Manipulated Editing Software भी कहा जाता है।

Photoshop के इन एडवांस फीचर की मदद से आप अपने इमेज को एक नया लुक दे सकते हैं:

  • Neural Filters
  • Alpha Compositions
  • Color Models
  • Sky Replacement Feature
  • Raster Image Editing
  • Masks
  • Graphic Designing 
  • Image Creation 
  • Transforms Wrap

2. Photoshop ka kaise upyog karte hai?

Photoshop के सॉफ्टवेयर में हमे कई Tools मिलते है जिनका इस्तेमाल करके हम Photos कि Editing कर सकते है। इन Tools का उपयोग करना आना बहुत जरूरी है वरना आप Photoshop का इस्तेमाल करने के बाउजूद भी Professional Editing नही कर पाएगे।

तो चलिए Photoshop के Tools और उनका उपयोग देखते है:

1.Rectangular Marquee Tool (M) 

Rectangular Marquee Tool (M) Photoshop के Tool Box का सबसे पहला Tool है जिसकी Shortcut Key “M” होती है। 

Marquee Tool में आपको 4 ऑप्शंस मिलेंगे: Rectangular Marquee Tool, Elliptical Marquee Tool, Single Row Marquee Tool और Single Column Marquee Tool।

आप इनमें से किसी भी Marquee Tool का इस्तेमाल Cut, Copy या फिर Selection करने के लिए कर सकते हैं।

Marquee Tool से Selection करने के लिए अपने माउस का लेफ्ट बटन प्रेस करें।

2. Crop Tool (C)

Crop Tool का इस्तेमाल इमेज के किसी महत्वपूर्ण भाग को crop करने के लिए किया जाता है। आप माउस की मदद से जो भी एरिया को crop करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर ले और उसके बाद crop टूल के फंक्शनैलिटी का इस्तेमाल कर इमेज को crop कर ले। Crop Tool की Shortcut Key “C” होती है। 

3. Move Tool (V)

Move Tool का इस्तेमाल हम इमेज को move करने के लिए करते हैं। आप screen पर कही भी Move Tool कि मदद से अपनी Image को move कर सकते है। Move Tool कि Shortcut Key “V” होती है। Keyboard पर V Press कर के आप Move Tool को activate कर सकते है।

4. Lasso Tool (L)

Lasso Tool Photoshop मे उपलब्द बहुत ही महत्वपूर्ण Tool है जिसकी मदद से Photo Editors उन definite area को select कर सकता है जिसपर उसे Editing करनी है। Lasso Tool कि Shortcut Key “L” होती है।

Lasso Tool में आपको तीन ऑप्शंस मिलते है: Regular Lasso, Polygonal Lasso, Magnetic Lasso। चलिए अब Lasso मे उपलब्द इन तीनों tools के उपयोग को देखते है। 

  • Regular Lasso – Regular Lasso Tool कि मदद से आप अपने हिसाब से select कर सकते है उन सारे Image के portion को जिसे आप cut करना चाहते है।
  • Polygonal Lasso – Polygonal Lasso Tool से आप स्ट्रेट लाइन में इमेज का कोई भी हिस्सा सिलेक्ट करके एडिट या कट कर सकते हैं।
  • Magnetic Lasso – Magnetic Lasso Tool में आपको फोटो के किसी भी भाग का स्टार्टिंग प्वाइंट सिलेक्ट कर लेना है। उस भाग के जैसे सारे भाग को Magnetic Lasso Tool खुद ब खुद ही सेलेक्ट कर लेता है।

5. Magic Wand Tool (W)

Magic Wand Tool का इस्तेमाल भी सिलेक्शन करने के लिए ही किया जाता है। Magic Wand Tool कि Shortcut Key “W” होती है। Magic Wand Tool के द्वारा आप एक कलर के आइटम को एक ही बार में सिलेक्ट कर सकते हैं। 

आपको बस Magic Wand Tool को एक्टिवेट करना होता है। एक्टिवेट कराने के बाद आप माउस की मदद से इमेज का कोई एक portion सिलेक्ट करें। Magic Wand Tool उस portion के सेम कलर वाले हिस्से को अपने आप सेलेक्ट कर लेगा। इसी कारण से इसे हम Magic Tool कहते हैं।

Magic Wand Tool में आपको Tolerance का एक ऑप्शन दिया जाता है जिसको आप कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। Tolerance से Magic Wand Tool की सिलेक्ट करने की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है।

6. Pen Tool 

Pen Tool का इस्तेमाल भी फोटोशॉप के सॉफ्टवेयर में काफी दफा होता है। Pen Tool के द्वारा आप एडिटिंग करते वक्त अपना एक एक्यूरेट path बना सकते हैं जिससे कि आपको फोटो एडिटिंग में सुविधा होगी। Pen Tool के बहुत से versions फोटोशॉप में अवलेबल है।

7. Slice Tool (K)

Slice Tool का इस्तेमाल किसी इमेज को बहुत से छोटे बड़े हिस्सों में काटने के लिए किया जाता है। Slice Tool कि Shortcut Key “K” होती है। Slice Tool से आप परफेक्ट सिलेक्शन बना सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा उपयोग Web Pages में किया जाता है क्योंकि इसके द्वारा जो कटिंग होती है उसका Web pages में ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल देखने को मिलता है।

8. Eraser Tool

Eraser Tool का इस्तेमाल किसी चीज़ को erase करने के लिए किया जाता है। Eraser Tool में आपको तीन Options मिलेगे: Eraser Tool, Background Eraser Tool, Magic Eraser Tool।

9. Healing Brush Tool 

Healing Brush Tool की मदद से आप इमेज का कोई भी छोटा या बड़ा भाग उठाकर स्क्रीन में किसी भी और जगह पर पेस्ट कर सकते हैं। इस Tool के अंदर आपको दो ऑप्शन दिए जाते हैं: Healing Brush Tool और Patch Tool। आप इस Tool के अंदर Diameter, Hardness और Spacing भी डिसाइड कर सकते हैं।

10. History Brush Tool (Y)

History Brush Tool कि मदद से आप जान सकते है की कोई Picture Edit करने से पहले कैसी थी। इसका Shortcut Key “Y” होता है।

3. Photoshop kasie sikhe

Photoshop आप कई तरह से सीख सकते है। Photoshop सीखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप Photoshop की Offline Classes ले।

अगर समय या किसी और कारण के वजह से आप Offline Classes नही ले पा रहे तो आप किसी अच्छे इंस्टिट्यूट के Online Class या Online Workshop में भी enroll कर सकते हो।

अगर आप Photoshop के लिए बहुत सीरियस है और सच में इस कला को एडवांस लेवल तक सीखना चाहते हैं तो आप अपने लिए एक Personal Tutor भी Hire कर सकते है।

यूट्यूब से फोटोशॉप कैसे सीखे?

Photoshop जैसी कला तो आप घर बैठे यूट्यूब से भी सीख सकते हैं लेकिन यूट्यूब के द्वारा आप फोटोशॉप का सिर्फ बेसिक पार्ट ही सीख पाएंगे एडवांस सीखने के लिए आपको फिर से पैसे खर्च करके classes लेनी ही पड़ेगी। लेकिन आप चाहो तो ये खुद से भी कर सकते हो

मैं यहाँ Youtube की एक प्लेलिस्ट शेयर कर रहा हु जिसमे फोटोशॉप का कम्पलीट कोर्स कराया गया है आप इसे घर बैठे सिख सकते हो लेकिन सिखने के लिए आपको खुद से भी अभ्यास करना होगा जिसके लिए आपके पास लैपटॉप का होने जरुरी है

Photoshop Complete Course : Click here

बेस्ट लैपटॉप खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे : Best लैपटॉप under 50,000

और अगर आपके पास उतने पैसे नहीं है तो आप Refurbished laptop (सेकंड हैंड लैपटॉप) खरीद सकते हो इसके लिए ये आर्टिकल जरूर पढ़े – Refurbished क्या है?

FAQs Related : Photoshop क्या है?

Photoshop क्या है?

Photoshop एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके द्वारा हम किसी पिक्चर को क्रिएट (Create), मॉडिफाई (Modify) और एडिट (Edit) कर सकते हैं।

Photoshop सीखने की सही उम्र क्या है?

Photoshop सीखने की कोई भी सही उम्र नहीं होती। किसी भी उम्र का इंसान इस कला को सीख सकता है और इसका इस्तेमाल कर सकता है।

क्या Photoshop के द्वारा पैसे कमाए जा सकते हैं?

Photoshop पैसे कमाने का एक बहुत अच्छा तरीका है। अगर आप में फोटो एडिट करने की skill है तो आप आराम से Photoshop के द्वारा अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

Hey there, I am Deepak kumar, a Digital Entrepreneur from India. On the mission to help youngsters to build their career in Blogging & Online earning. So I’m here to help you build and grow a successful money-making blog.

Leave a Comment