Sitemap क्या है? Sitemap बनाना क्यों जरूरी है?

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका TechDeepuu ब्लॉग पर। आज मैं आपको बताने वाला की आप अपने ब्लॉग का Sitemap  कैसे बना सकते है।

तो चलिए शुरु करते है आज का पोस्ट आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने ब्लॉग के लिए फ्री में sitemap कैसे बनाओगे और उसे गूगल वेब मास्टर में कैसे डालोगे।

तो सबसे पहले बात करते है Blogger. com ब्लॉग की। अगर आपका ब्लॉग गूगल के blogger प्लेटफॉर्म पर है मतलब आपने अपना ब्लॉग वर्डप्रेस में ना बनाकर गूगल के ब्लॉगर में बनाया है तो आप उसमे sitemap कैसे बनाओगे।

उससे पहले हम ये जान लेते है की sitemap होता क्या है? और इसे बनाना क्यों जरूरी होता है एक ब्लॉग के लिए?

Sitemap क्या है What is sitemap in hindi?

Sitemap एक तरह का table जैसा होता है जिसमें आपके ब्लॉग से जुड़े सभी पोस्ट का और pages का लिंक होता है। ये लिंक अलग अलग Groups और topics के हिसाब से organised किया जाता है। जैसे कि articles के link अलग सेक्शन में होते है pages के अलग और कैटेगरी के अलग।

वैसे तो और भी चीज़ो के sitemap बनाए जा सकते है लेकिन एक ब्लॉग में बस ये तीनों को ही डाला जाता है। नीचे आप देख सकते है मैंने एक दिखाया है 

SitemAp kyu jaruri hai

Sitemap क्यों जरूरी है

आइए अब जानते है कि sitemap क्यों जरूरी है जैसा हम जानते है जब भी हम कोई नया पोस्ट लिखते है और publish करते है। तो उससे गूगल। के हमारे ब्लॉग पर आते है और नए नए pages को इंडेक्स करते है गूगल में। लेकिन जब आपका ब्लॉग बड़ा हो जाता है उसमे 50 से ज्यादा पोस्ट हो जाते है तो उस condition में गूगल को आपके ब्लॉग में हुए कुछ बदलाव को डिटेक्ट कर पाना मुश्किल हो जाता है।

जैसे की अगर आपने कुछ पुराने पोस्ट में कुछ बदलाव किए

हों तो गूगल आपके ब्लॉग के  homepage में जाएगा और फिर उनमें नए पोस्ट को crawl करेगा, लेकिन बाकी में गूगल के crawler नहीं जा पाएंगे। तो ऐसी अवस्था में Sitemap आपकी मदद करता है। Sitemap के होने से गूगल सीधा आपके sitemap में जाता है। और फिर वहां से आपके sitemap में जितने भी links होते है सारे को चेक कर लेता है।

तो sitemap होने का सबसे बड़ा फायदा है की आपकी साइट जल्दी जल्दी crawl होती है गूगल में और इससे अलावा आपके पुराने पोस्ट को भी अपडेट करने के बाद crawl करवाने में मदद मिलती है। 

तो चलिए अब जानते है साइट-मैप कैसे बनाए।

Blogger ब्लॉग में sitemap कैसे बनाए

Blogger ब्लॉग में आप किसी भी तरह की plugin का इस्तेमाल नहीं कर सकते है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है ब्लॉगर। के लिए भी आप बड़े ही आसानी से sitemap बना सकते है।

आपको सबसे पहले कुछ 15-20 पोस्ट लिखने है और जरूरी pages बनाने है जैसे कि About, contact, प्राइवेसी पालिसी इत्यादि।

उसके बाद आपको नीचे दिए इस लिंक में क्लिक करके Sitemap generator tool में चले जाना है। आप गूगल में sitemap जेनरेटर सर्च करोगे तो भी आपको बहुत सारे टूल्स मिल जाएंगे आपको किसी मे भी चले जाना है।

अब आपको दूसरे tab में अपना वेबसाइट खोलना है फिर उसके बाद आपको अपनी वेबसाइट की लिंक कॉपी करना है।  sitemap जेनरेटर में व लिंक डालना है। वो tool आपको ऑटोमैटिकली आपके ब्लॉग का sitemap बना कर दे देगा।

अब आपके पास कुछ ऐसा लिंक होता http://yourblog.com/sitemap_index.XML

आपको उस लिंक को कॉपी कर के कहीं save कर लेना है।

आगे हमे इस लिंक की जरूरत पड़ने वाली है।

WordPress में sitemap कैसे बनाए?

वर्डप्रेस में sitemap बनाना सबसे आसान है। इसमें आपको किसी भी जेनरेटर टूल की जरूरत नहीं पड़ती है। ये खुद ही generate हो जाती है बड़ी आसानी से।

वर्डप्रेस में sitemap बनाने के लिए आपको से plugin की जरूरत पड़ती है। मेरा favourite है Rankmath मैं हमेशा इसी plugin का इस्तेमाल करता हूं आप चाहो तो Yoast Seo plugin का भी इस्तेमाल कर सकते हो।

1. आपको सबसे पहले अपने ब्लॉग के Dashboard में जाना है और फिर वह से plugins में जाकर Add New Plugin पर क्लिक करना है। 

2.वहाँ पर आपको Rankmath या Yoast seo किसी को भी सर्च करके install और activate करना है।

3.उसके बाद अपने ब्लॉग को कनेक्ट करना है। 

4.कनेक्ट करते समय आपको Rankmath sitemap के बारे में पूछेगा आपको नीचे image के अनुसार सिर्फ post ओर page को select करना है। आप catagory भी चुन सकते है।

5.उसके बाद आपको Rankmath में जाना है वहाँ आपको sitemap setting मे जाकर वहाँ से आपको sitemap का लिंक मिल जाएगा उसे कॉपी कर लेना है बस आपको अब कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

नोट – जिन लोगो ने पहले से Rankmath install कर रखा है वो  step 5. को फॉलो करें बाकी आप skip कर दें।

यह भी पढ़े –

Sitemap submit कैसे करें

Sitemap बना लेने के बाद आप बस आपको उसे गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करना बाकी रह जाता है ताकि आपका ब्लॉग जल्दी से जल्दी index हो सके और आपका भी article गूगल में रैंक करे।

Google Search Console में सब्मिट करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल में search करना है “Google search console’ उसके बाद आपको सबसे उपर वाला link ओपन करना है।

ओपन करने के बाद आपको अपने Gmail id से login करना है जिससे आपके अपने डोमेन को search socnole से link करा है।

उसके बाद नीचे आपको sitemap का option मिलेगा वहाँ पर आपको अपने sitemap का जो लिंक कॉपी किया था उसको पोस्ट करके submit करना है।

बस अब आपका sitemap गूगल में submit हो गया है। अब आपका ब्लॉग जब भी अपडेट होगा गूगल तुरंत उसे index करेगा।

निष्कर्ष : sitemap क्या है? Sitemap कैसे बनाये?

तो आशा है आपको इस पोस्ट से काफी जानकारी मिली हैं। अपने राय कॉमेंट बॉक्स में जुरूर बताए।

धन्यवाद,

Hey there, I am Deepak kumar, a Digital Entrepreneur from India. On the mission to help youngsters to build their career in Blogging & Online earning. So I’m here to help you build and grow a successful money-making blog.

4 thoughts on “Sitemap क्या है? Sitemap बनाना क्यों जरूरी है?”

  1. Hello, Deepak.
    You’ve written an outstanding sitemap post. Many of us are still unaware of the significance of a sitemap.
    Thank you.

    Reply

Leave a Comment