क्या आप भी twitter पर account बनाना चाहते है। क्या आप भी जानना चाहते है कि Twitter क्या है? (what is Twitter in hindi) और इसमे account कैसे बनाया जाता है? और इसका कैसे इस्तेमाल किया जाता है?
तो बने रहिये इस पेज पर मैं यहाँ पर आपको ट्विटर से जुड़ी सभी चीज़ो की जानकारी दूँगा वो भी बिल्कुल आसान शब्दों में।
तो चलिए जानते है ट्विटर के बारे में,
ट्विटर तो बहुत लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो ट्विटर को सही से इस्तेमाल करना जानते हो। ऐसे भी बहुत लोग होंगे जिन्हें अभी तक ट्विटर के बारे में ज्यादा कुछ पता ना हो या कुछ भी पता ना हो। आज हम जानेंगे कि ट्विटर क्या है? उसमें अकाउंट कैसे बनाते हैं? रिट्वीट क्या है और पोस्ट कैसे करते हैं? चलिए इस मजेदार पोस्ट को शुरू किया जाए और ट्विटर के बारे में आज बहुत सी जानकारी प्राप्त की जाए।
Twitter क्या है? इसकी खोज़ किसने किया
टि्वटर एक ऐसा सोशल मीडिया ऐप है जो बाकी सोशल मीडिया के ऐप से बहुत अलग है। यहां पर हमें बहुत से फीचर मिलते हैं जो यूनिक होते हैं। ट्विटर की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आप अपने पोस्ट के द्वारा ज्यादा से ज्यादा इंफॉर्मेशन कम से कम लाइन में देते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि ट्विटर पर हम कोई भी पोस्ट या स्टोरी 140 कैरेक्टर से ज्यादा में नहीं लिख सकते। यह एक तरह की लिमिट है जो टि्वटर को अलग बनाती है।
टि्वटर की डिमांड उसकी लोकप्रियता बढ़ते जा रही हैं। टि्वटर की स्थापना 2006 में की गई थी Jack Dorsey, Noah Glass,Biz Stone, Evan के द्वारा। अभी की बात करें तो ट्विटर के 330 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स और 145 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स है।
एक्टिव यूजर्स उन लोगों को कहा जाता है जो किसी विशेष वेबसाइट या ऐप पर रोज विजिट करते हैं। ट्विटर में आपको महान हस्तियां मिल जाएंगी।
Twitter पर account कैसे बनाते है
ट्विटर पर आप दो तरीके से अकाउंट बना सकते हैं। सबसे पहले तरीके में आपको इसके वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बनाना होगा और दूसरे तरीके में इसके application पर जा कर। आपको दोनों में से जो भी तरीके सही लगे आप उस हिसाब से अपना अकाउंट बना सकते हैं। हम यहां पर दोनों तरीकों के बारे में बात करेगे।
चलिए सबसे पहले जानते हैं कि हम अपना ट्विटर अकाउंट टि्वटर के वेबसाइट पर जाकर कैसे बना सकते हैं। नीचे सारे स्टेप दिए गए हैं आपको सारे स्टेप फॉलो करने होंगे तभी आप अपना अकाउंट सफलतापूर्वक बना सकते है –
step 1. Twitter के official वेबसाइट से :-
सबसे पहले आपको गूगल पर जाना होगा और गूगल पर twitter.com सर्च करना होगा। आपके सामने टि्वटर की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी।
![twitter official homepage Twitter क्या है? Twitter पर account कैसे बनाते है।](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-official-homepage-1024x577.jpeg)
Step 2:- टि्वटर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको राइट साइड में साइन अप और लॉगइन का ऑप्शन मिलेगा। लॉगइन उन लोगों के लिए है जिनके पहले से ही अकाउंट है ट्विटर पर। अगर आप ट्विटर पर नए हैं तो सबसे पहले आपको साइन अप में जाकर एक अकाउंट बनाना होगा।
![ट्विटर वेबसाइट खाता खोले Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%96%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%87-1024x485.jpeg)
Step 3 :- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां पर आपको अपना पूरा नाम लिखना है। पूरा नाम लिखने के बाद आपको फोन नंबर या ईमेल देना है और अपने टि्वटर अकाउंट को सेफ रखने के लिए एक पासवर्ड तैयार करना है। ध्यान रखें आपका पासवर्ड स्ट्रांग होना चाहिए। यह तीनो चीज़ भर देने के बाद आपको Sing up बटन पर क्लिक करना है।
![ट्विटर खाता खोले Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0-%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%96%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%87-1024x485.jpeg)
Step 4 :- अब आपको अपनी कंट्री सेलेक्ट करनी है। आपकी जो भी कंट्री होगी उस हिसाब से आपका कोड सिलेक्ट हो जाएगा। जैसे कि हमारी कंट्री इंडिया है तो हमारा कोड +91 ऑटोमेटिक सिलेक्ट हो जाएगा। अब आपको अपना नंबर डालना है। अगर आप अभी अपना नंबर नहीं डालना चाहते हैं बाद में अपना नंबर अपने ट्विटर अकाउंट पर जोड़ना चाहते हैं तो आप “skip” का बटन दबाकर यह स्टेप् ‘skip’ कर सकते हैं।
![image 6 Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/image-6-1024x485.jpeg)
Step 5 :- यहां पर अब आपको अपने लिए एक यूजरनेम सिलेक्ट करना होगा। यूजरनेम वह नाम होगा जिस नाम से लोग आपको ट्विटर पर जानेंगे।
![image 7 Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/image-7-1024x485.jpeg)
अब आप का ट्विटर अकाउंट बन चुका है। आपको बस अपने पसंद चुनने हैं। पसंद में आप कुछ भी चुन सकते हैं जैसे कि खेलकूद, टेक्नोलॉजी, टेलीविजन। आपको बहुत से ऑप्शन मिल जाएंगे।
चलिए अब हम जानते हैं कि ट्विटर के मोबाइल ऐप पर जाकर हम अपना टि्वटर अकाउंट कैसे बना सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप् को ध्यान से फॉलो करें :-
मोबाइल से twitter account कैसे बनाये
Step 1 – सबसे पहले प्लेस्टोर पर जाकर टि्वटर का ऐप डाउनलोड करें। टि्वटर के ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर जाकर ट्विटर लिखकर सर्च करना होगा। जब आपको ट्विटर का ऐप मिल जाए तो आप इंस्टॉल पर क्लिक करें।
![twitter install application मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-install-application-1024x506.jpg)
Step 2 – अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसके सामने लिखा होगा क्रिएट अकाउंट। क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें।
![twitter create account मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-create-account-1024x630.jpg)
Step 3 – अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे कि आपका नाम, फोन नंबर या ईमेल और आपके जन्म की तिथि। यह सब भर देने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।
![twitter create account 2 मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-create-account-2-699x1024.jpg)
Step 4 – अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। यहां पर ट्विटर आपसे कुछ परमिशन मांगेगा बिना समय गवाएं नेक्स्ट पर क्लिक करें।
![twitter create account step 3 मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-create-account-step-3-959x1024.jpg)
Step 5 – अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। यहां पर आपका नाम, आपका फोन नंबर या ईमेल आईडी और आपका डेट ऑफ बर्थ सारी चीजें लिखी होंगे आपको बस साइन अप पर क्लिक करना है।
![twitter create account step 4 मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-create-account-step-4-632x1024.jpg)
Step 6 – अब आप के फोन नंबर के वेरिफिकेशन के लिए आपके नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा उस कोड को यहां पर लिखें और फिर नेक्स्ट दबाएं।
![twitter create account step 5 मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-create-account-step-5-1024x668.jpg)
Step 7 – अब आपसे एक पासवर्ड मांगा जाएगा। आपके ट्विटर अकाउंट की सुरक्षा के लिए। अपना पासवर्ड एंटर करें और फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
![twitter create account password change मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-create-account-password-change-1024x623.jpg)
Step 8 – अब आपको अपनी कोई प्रोफाइल पर क्या लगानी होगी जिससे लोग आपको पहचान है अगर आप अपनी प्रोफाइल पिक अभी नहीं लगाना चाहते हैं तो आप skip भी कर सकते हैं अगर आप अभी लगाना चाहते हैं तो आप लगाकर नेक्स्ट पर जा सकते हैं
![IMG 20200903 104006 मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200903_104006-1024x994.jpg)
Step 9 – अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें “डिस्क्राइब अबाउट योरसेल्फ” लिखा होगा। यहां पर आपको अपने बारे में कुछ लिखना होता है। आप यहां पर अपनी दिलचस्पी, काम, रुचि, व्यक्तित्व किसी भी चीज के बारे में लिख सकते हैं। लिखने के बाद आप नेक्स्ट पर जा कर क्लिक करें।
![twitter create account bio मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-create-account-bio-1024x685.jpg)
Step 10 – यह आखरी स्टेप है। यहां पर “Sync contact” के बारे में पूछेगा। अगर आप अपना फोन कांटेक्ट अपने ट्विटर से लिंक कराना चाहते हैं तो sync contact पर क्लिक करें वरना आप not now पर भी जा सकते हैं।
![twitter create finish sync मोबाइल से Twitter पर account कैसे बनाते है](https://techdeepuu.com/wp-content/uploads/2020/09/twitter-create-finish-sync-757x1024.jpg)
हम आशा करते हैं आपको सारे स्टेप अच्छे से समझ में आ गए हो और आप सफलता पूर्वक अपना टि्वटर अकाउंट बना ले इन स्टेप्स को फॉलो करके।
रिट्वीट क्या है?
किसी पोस्ट को दुबारा twitter में ही शेयर करने को रिट्वीट कहा जाता है ट्विटर की भाषा में। ट्विटर हमें बस रिट्वीट का ही ऑप्शन नहीं देता बल्कि इसमें रिट्वीट विथ कमेंट का भी ऑप्शन है। इसका मतलब यह है कि आप किसी की पोस्ट को शेयर कर उसमें अपना कुछ कमेंट या पॉइंट ऑफ व्यू ऐड कर सकते है।
यह भी पढ़े –
ट्विटर पर पोस्ट कैसे करते हैं?
ट्विटर पर हम जो भी पोस्ट करते हैं या जो कुछ भी लिखते हैं उसे ट्वीट कहा जाता है। तो सबसे पहले आप अपना ट्वीट लिखें। आप अपने पोस्ट में फोटो, वीडियो, GIFs कुछ भी ऐड कर सकते हैं। ध्यान रहे आपको अपने पोस्ट से कम से कम शब्दों में ज्यादा से ज्यादा बात लोगों तक पहुंचानी है। अपने पोस्ट को छोटा रखें। पोस्ट लिखने के बाद ऊपर आपको ट्वीट का एक ऑप्शन मिलेगा वहां पर क्लिक करें। आपका पोस्ट ट्वीट हो जाएगा। इस तरह से आपने अपना पहला ट्वीट कर दिया है।
ट्विटर पर हर रोज यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। आज जो #hastage का चलन है वह भी ट्वीट से ही शुरू किया गया था। यह एक बहुत ही मजेदार सोशल मीडिया ऐप है। यहां पर लोग अपनी जानकारी और व्यवसाय से जुड़ी बातें एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं।
Conclusion : Twitter क्या है? ट्विटर अकाउंट कैसे बनाये?
तो इस पोस्ट में आपने जाना कि ट्विटर क्या होता है इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल क्यों किया जाता है। और ऐसी क्या-क्या चीज़ें है जिनसे आप ट्विटर के इस्तेमाल कर सकते है बड़े ही आसान तरीके से।
ट्विटर इस्तेमाल करने की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां पर आपने अपने normal account से भी बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज़ को फ़िल्म एक्टर/ऐक्ट्रेस या कोई भी हो उसे टैग कर सकते है।
तो आशा है आपको ट्विटर से जुड़ी सारी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा आओ नीचे कमेन्ट करके बात सकते है।
और आने दोस्तो से शेयर करना बिल्कुल न भूलें,