ओपीडी क्या होती है?- OPD full form in hindi

क्या आपको पता है OPD क्या है? OPD full form in hindi क्या है? और क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप अस्पताल गए हो अपना इलाज करवाने और आपको OPD में रखा गया हो या OPD के अंतर्गत ही आपका इलाज हुआ हो? हो सकता है आपको OPD के बारे में ज्यादा जानकारी ना हो।

ऐसे शब्दों की जानकारी या इनका प्रयोग चिकित्सा विभाग में ही किया जाता है और उन्हीं लोगों को इनकी जानकारी होती है जो इस विभाग से संबंध रखते हैं। लेकिन हमें भी इस शब्द का मतलब पता होना चाहिए

इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको OPD के बारे में पूरी जानकारी देंगे जैसे कि OPD full form in Hindi OPD क्या है और OPD services के बारे में।

OPD full form in hindi | OPD क्या है?

OPD का फुल फॉर्म होता है Outpatient Department यानी कि बाह्म रोगी (बाहरी मरीज़)। जब भी हमें कोई शारीरिक या मानसिक बीमारी तथा तकलीफ होती है तब हम अस्पताल में अपना नंबर लगवाते हैं। डॉक्टरों के द्वारा हमारे रोग को समझा जाता है

फिर यह निष्कर्ष निकाला जाता है कि व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करना है या बिना भर्ती किए जांच और दवाई से उसकी बीमारी ठीक हो सकती है। ऐसे समय में अगर व्यक्ति उन लोगों में आते हैं जिसमें दवा और चिकित्सा उपचार से आपका रोग दूर किया जा सकता है तो वह आपको अस्पताल में क्यों भर्ती करेंगे।

ऐसी स्थिति में वे OPD के अंदर आपकी जरूरत से जुड़ी सारी चिकित्सा सेवाएं आपको उपलब्ध करवाते हैं जैसे कि एक्स-रे, प्रयोगशाला, दवाई, रिपोर्ट। ज्यादातर OPD को फर्स्ट फ्लोर पर ही बनाया जाता है ऐसा करने से मरीजों की जांच करने में और यह देखने में कि वह OPD के अंदर आते हैं या नहीं आसानी होती है।

यह भी पढ़ें :-

OPD से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-

  1. OPD के अंदर आपको हर तरह कि जांच और सुविधा मिलती है।
  2. अगर आप एक OPD मरीज के अंतर्गत आते हैं तो सबसे पहले आपको अस्पताल में जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद आपको डॉक्टर से मिलने दिया जाएगा।
  3. OPD के अंतर्गत मरीजों का इलाज करके घर भेज दिया जाता है। यहाँ पर आप अस्पताल के अंदर नहीं रह सकते।
  4. OPD के अंदर वही रोग आते हैं जो मात्र एक साधारण रोग है ना कोई भीषण बीमारी।
  5. OPD के अंदर कई सेवाएं और विभाग उपलब्ध है।

OPD क्यों इस्तेमाल करते है?

कई बार हॉस्पिटलों के अंदर मरीजों की इतनी संख्या बढ़ जाती है कि सबको एक बेड देना संभव नहीं हो पाता। इस दुविधा से बचने के लिए OPD का सहारा लिया गया था। जिसके अंतर्गत मरीजों का इलाज पहले फ्लोर पर ही करा दिया जाता है। पूरी तरीके से मरीज का इलाज होने के बाद उन्हें घर भेज दिया जाता है।

ऐसा नहीं है कि अगर आप OPD के अंदर आते हैं तो आप का इलाज सही से नहीं होगा। OPD के अंतर्गत भी इलाज में उन सारी चीजों को शामिल किया जाता है जो हॉस्पिटल में एडमिट मरीज के इलाज के वक्त किया जाता है। इसके अलावा भी हॉस्पिटल में अगर आप बेड लेते हैं तो वहां पर खर्चे बहुत होते हैं। इन खर्चों से बचने के लिए बहुत लोग OPD के अंतर्गत अपना इलाज करवाते हैं।

OPD के विभाग –

ओपीडी के 6 विभाग होते है जैसे की आप नीचे पढ़ सकते है वे क्या क्या हैं।

  1. Neurosurgery
  2. Cardio-Thoracic surgery
  3. General and Laparoscopy surgery
  4. Orthopaedic and Joint replacement surgery.
  5. Nephrology and Renal transplant surgery
  6. Gastroenterology HepatologyInternal medicine.

OPD की services-

  • Consultation Chambers
  • Examination Rooms
  • Diagnostics
  • Pharmacy

Consultation Chambers – इस तरह की सर्विसेस के अंतर्गत मरीज़ों को Consultation (परामर्श) जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाती है। यहाँ पर मरीज़ों को बीमारी उसकी जांच और दवा जैसी विषयों पर बात करने का मौका प्रदान किया जाता है। यहाँ पर आपको surgeons, dietician, medical specialist जैसो कि परामर्श मिलती है।

Examination Rooms – Examination Room OPD का ही एक डिपार्टमेंट है जिसके अंतर्गत मरीजों की बीमारी और रोग की जांच की जाती है। जिससे डॉक्टरों को पता चले कि किस चीज की डायग्नोसिस उन्हें करनी है यानी कि किस मरीज को क्या बीमारी है। बीमारी पता लगने के बाद ही मरीज की सटीक जांच हो पाएगी।

Diagnostics – यहाँ पर मरीजों की डायग्नोसिस करने के लिए उनका सैंपल लिया जाता है। जिससे पता चल सके कि उनके शरीर में रोग की मात्रा और फैलाव कितनी है। Diagnostics मे Radiology, Pathology, Microbiology जैसी मेडिकल services का सैंपल एकत्र किया जाता है।

Pharmacy – यह डिपार्टमेंट भी OPD के अंतर्गत ही आता है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस डिपार्टमेंट के अंदर आपके रोग से जुड़ी दवा (Medicine) दी जाएगी। इस डिपार्टमेंट के अंदर और भी services जरूरत के हिसाब से जोड़ी जाती हैं। लेकिन इस डिपार्टमेंट का मुख्य काम मरीज की बीमारी के हिसाब से उसे दवा देने का है।

अंतिम शब्द : ओपीडी क्या है? | OPD full form hindi

इस आर्टिकल के द्वारा हमने OPD के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की कोशिश की है। OPD से जुड़ी सारी ही महत्वपूर्ण बातें जैसे कि OPD full form hindi? OPD की services क्या है? और OPD के विभाग के बारे में बताया है। आशा है आपको ओ.पी. डी. से जुडी सारी जानकारी मिल गयी होगी।

धन्यवाद,

Hey there, I am Deepak kumar, a Digital Entrepreneur from India. On the mission to help youngsters to build their career in Blogging & Online earning. So I’m here to help you build and grow a successful money-making blog.

Leave a Comment