आज हम जिस एग्जाम के बारे में बात करेंगे उसका नाम है CPCT। इस एग्जाम से जुड़ी सारी ही छोटी व बड़ी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी जैसे कि CPCT क्या है? CPCT full form इन हिंदी? CPCT कैसे करें? CPCT करने से क्या फायदा और नुकसान है?
तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं और लेते हैं सीपीसीटी के विषय में पूरी जानकारी।
CPCT क्या है? CPCT full form
CPCT एक ऐसा एग्जाम होता है जिसे करवाने का मूल्य मकसद यह होता है कि विद्यार्थियों को कंप्यूटर से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो।
इस एग्जाम का 80% भाग कंप्यूटर से जुड़ा होता है और कंप्यूटर की जानकारी पर निर्भर करता है। अंग्रेजी में CPCT (सीपीसीटी) का फुल फॉर्म होता है Computer Proficiency Certification Test और हिंदी में इसे कहते हैं कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा।
CPCT की परीक्षा MAP-IT (Madhya Pradesh Agency for Promotion of Information Technology) के द्वारा ली जाती है।
इस एग्जाम को देने के बाद आपको कंप्यूटर प्रौद्योगिकी और सूचना के क्षेत्र में सारी जानकारी होगी। इस एग्जाम को उत्तीर्ण करने के लिए आपके टाइप करने की गति अंग्रेजी में 30 NWPM से अधिक होनी चाहिए तथा हिंदी में 20 NWPM से अधिक होनी चाहिए।
वह व्यक्ति जो इस एग्जाम में पहली बार में पास नहीं हो पाते उन्हें दूसरा मौका 6 महीने बाद ही दिया जाएगा, इसके बीच में वह इस एग्जाम को नहीं दे सकते।
CPCT से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें:
- इस एग्जाम को वही लोग दे सकते हैं जिनकी उम्र 18 से अधिक हो।
- CPCT एग्जाम की सर्टिफ़िकेट का मूल्य एग्जाम के बाद 2 साल तक का ही होता है।
- यह एग्जाम DPIP के एग्जाम से काफी मिलता-जुलता होता है।
- इस एग्जाम को देने के लिए आपका 12 वीं पास होना अति आवश्यक है। वे लोग जिन्होंने अभी अपनी 12 वीं की कक्षा पार नहीं की है वे इस एग्जाम को देने के योग्य नहीं माने जाएंगे।
- CPCT का एग्जाम हर 2 महीने पर लिया जाता है।
CPCT सिलेबस इन हिंदी?
CPCT के सिलेबस के हिसाब से इसकी परीक्षा दो कंपोनेंट्स में ली जाएगी। सीपीसीटी के पहले कंपोनेंट में हमें 75 प्रश्न दिए जाएंगे जो कंप्यूटर से संबंधित होंगे और CPCT के दूसरे कंपोनेंट में टाइपिंग टेस्ट होगी जिसमें आपकी टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 30 NWPM तथा हिंदी में 20 NWPM होनी चाहिए।
CPCT के कंप्यूटर वाले पार्ट में आपको प्रत्येक सवाल के सही जवाब के लिए एक मार्क्स मिलते हैं। CPCT में कंप्यूटर के हर सवाल Multiple Choice Type (मल्टीपल चॉइस टाइप) के होते हैं यानी कि आपको ऑप्शंस दिए जाएंगे और आपको सही जवाब पर चिन्ह लगाना होगा। कंप्यूटर के टेस्ट को पास करने के लिए परीक्षार्थियों को कम से कम 35 मार्क्स लाने होते हैं।
टाइपिंग टेस्ट के अंदर 30 NWPM अंग्रेजी में तथा 20 NWPM हिंदी में टाइप करने पर आपको 50 मार्क्स दिए जाएंगे। आपकी टाइपिंग स्पीड जितनी ज्यादा होगी आपको उतने ज्यादा मार्क्स दिए जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर आप 40 NWPM से टाइप करते हैं तो आपको 60 मार्क्स मिलेंगे।
CPCT के यह कंप्यूटर का एग्जाम मात्र 2 घंटे तक चलता है। इन्हीं 2 घंटों में आपको अपना हुनर दिखाना है।
CPCT कैसे करें?
CPCT में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले CPCT लिख कर गूगल पर सर्च करें। आपके सामने जो भी पहला लिंक आए उस पर क्लिक करें। यहां से आप CPCT की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
आप चाहे तो इस CPCT के ऑफिशियल पेज की लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:-
https://www.cpct.mp.gov.in/per/g01/pub/1172/ASM/WebPortal/1/[email protected]@[email protected]@1
जब भी एग्जाम का फॉर्म निकलेगा यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन फॉर्म भरने का ऑप्शन मिल जाएगा। फिलहाल CPCT के एग्जाम की कोई डेट नहीं आई है इसीलिए यहां पर कोई भी फॉर्म भरने का ऑप्शन आपको अभी दिखाई नहीं देगा।
CPCT करने से क्या फायदा और नुकसान है?
CPCT करने के फायदा
- इस एग्जाम का सर्टिफ़िकेट कंप्यूटर के प्रमाण पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कप्यूटर तथा टाइपिंग से जुड़ी नौकरी लेने में यह सहायक होता है।
- इस एग्जाम के सर्टिफ़िकेट की मदद से आप कई अन्य एग्जामों में बैठ पाएंगे।
CPCT करने के नुकसान
- CPCT के सर्टिफिकेट को महत्वता बहुत कम एग्जाम्स में दी जाती है।
- CPCT के सर्टिफिकेट का मोल सिर्फ दो सालों तक ही रहता है। इसके बाद आपको फिर से यह एग्जाम देना होगा।
इस आर्टिकल में हमने CPCT की परीक्षा से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण बातें बता दि है। यह एग्जाम हमारे देश का कोई भी नागरिक दे सकता है इसीलिए इस एग्जाम के बारे में और हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको काफी जानकारी तथा मदद मिली होगी।
यह भी पढ़ें – Opd फुल फॉर्म
Conclusion
तो आज की इस आर्टिकल में हमने जाना की CPCT क्या होता है ? CPCT full form in hindi. साथ ही हमने यह भी जाना की CPCT एक्जाम क्या होता है? और इसके करने के फायदे क्या है नुक्सान क्या है इस एक्जाम को कैसे किया जाता है?
तो अगर आपको हमारे इस आर्टिकल से कुछ सिखने को मिला तो comment में अपनी राय जरूर दें.
धन्यवाद,